..................... Demand for Salman Khan's Tere Naam 2 rises amidst blast of Saiyaara? Bhumika Chawla's video viral! - Hindi Filmibeat

'राधे- निर्जरा को साथ लाइए..' सैयारा के धमाके के बीच उठी Tere Naam 2 की मांग? भूमिका चावला का वीडियो वायरल!

Bhumika Chawla

Bhumika Chawla on Tere Naam 2- इस वक्त पूरे देश में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को लेकर चर्चा है और लोग थिएटर्स में जाकर एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन इस बीच रोमांटिक ड्रामा फिल्म के रिलीज के दौरान फैंस मांग कर रहे हैं कि सलमान खान को एक बार फिर से तेरे नाम रिलीज करनी चाहिए या फिर तेरे नाम 2 बनानी चाहिए।

लोगों का कहना है बैड बॉय विद लव का किरदार पहली बार सलमान खान ने ही पर्दे पर राधे बनकर उतारा था और इसके बाद ये सिलसिला शुरु हुआ। लेकिन इन मांगों को बीच तेरे नाम की निर्जरा यानि भूमिका चावला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो तेरे नाम 2 को लेकर बात करती हुईं नजर आ रही हैं।

भूमिका चावला ने तेरे नाम 2 को लेकर कही ये बात?

भूमिका चावला का ये वीडियो काफी पुराना है जो कि अब वायरल हो रहा है। भूमिका ने कहा, ''फिर से आप तेरे नाम 2 कीजिए, राधे और निर्जरा को साथ लाइए। मुझे लगता है कि दर्शकों के काफी उम्मीदें हैं कि हमें तेरे नाम 2 करनी चाहिए। फिलहाल आपको किसी का भाई किसी की जान देखनी पड़ेगी तो उसको जाकर एंजॉय करिए।''

तो ये वीडियो तब का है कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। अब सैयारा ट्रेंड कर रही है और इस दौरान ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। किसी भी तरह की रोमांटिक फिल्म जब रिलीज होती है तो एक बार तेरे नाम की बात जरूर होती है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

भूमिका चावला के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तेरे नाम 2 बननी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''तेरे नाम 2 वाले लाइक करें।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान बवाल काट देंगे।'' एक ने लिखा, ''फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X