दिलनाज़ की यस बॉस में दोबारा एंट्री
सात साल से चल रहे लोकप्रिय शो यस बास को तीन साल पहले दिलनाज़ पाल ने छोड दिया था और अब वह इसमें वापस प्रवेश कर काफी खुश है. दिलनाज ने कहा कि वह इस शो से शुरु से ही जुडी हुई थी और अब इसमें वापसी करके उसे ऐसा लग रहा जैसे कि वह अपने घर लौट आई हो.
इस शो के निर्देशक राजन वागधरे और पूरी यूनिट उसके लिये एक परिवार की तरह है.
दिलनाज़ ने कहा कि यह शो काफी लोकप्रिय है, यही वजह है कि यह इतने लंबे समय से चला आ रहा है और दर्शक इसे लगातार देखना चाह्ते हैं. यह पहला कामेडी शो है जो सात साल से लगातार चला आ रहा है.
तीन साल पहले उसने शो को छोडने का कारण बताते हुए कहा कि उस समय कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उसे समय नही मिल पा रहा था. इस पर उसे भारी मन से इस शो को छोडना पडा. लेकिन अंत भला तो सब भला. अब वह इसमें वापस आ गई है.
दिलनाज़ ने बताया कि वह सौरभ शुक्ला की आई एम 24, महेश भट्ट की शो बिज और बी आर चौपडा की भूतनाथ में काम कर रही है. इसके अलावा वे दिल मांगे मोर को भी कर रही हैं.


Click it and Unblock the Notifications