डेलनाज़ बनी 70 के दशक की बिंदु
डेलनाज़ पाल जो कि अभी तक मात्र आधुनिक परिधान में ही दिखाई देती रही है, वह टीवी शो मेरे अपने में साडी में लिपटी नजर आ रही है. दिलनाज को इसमें सन सत्तर के दशक की अभिनेत्री बिंदु की तरह लुक दिया गया है.
हालांकि इस तरह के परिधान से बिंदु को शूटिंग के समय बहुत परेशानी भी हो रही है क्योंकि उसने अब तक किसी भी शो में साडी पहनकर शूटिंग नही की है और उसे इसकी आदत नही है. लेकिन वह इसे चैलेंज मानकर कर रही है.
डेलनाज़ का कहना है कि उसने अब तक ज्यादातर शो में पश्चिमी परिधान और सलवार कुर्ता पहनकर शूटिंग की है. यह पहली बार है कि वह साडी पहन रही है.
लेकिन वह इस भूमिका का भरपूर मजा भी ले रही है. इसमें वह बिंदु की तरह ग्लैमर्स लुक अपनाई हुई है. उसका यह डिजायन विनी मल्होत्रा ने तैयार किया है.


Click it and Unblock the Notifications