दिल्ली में फिर बंद हुए सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स- शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' की रिलीज टली
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार यलो एलर्ज जारी कर दिया है। दिल्ली में एक बार फिर सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्पा, जिम, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स बंद कर दिये गए हैं। रेस्टोरेंट और बार 50% क्षमता के साथ चलेंगे, प्राइवेट ऑफिस 50% क्षमता से चलेंगे.. जबकि स्कूल, कॉलेज भी बंद हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से कोरोना की संक्रमण दर 0.5% से ज्यादा रही है। शहर में रविवार को कोरोना के 290 और सोमवार को 331 मामले सामने आए। ऐसे में हालात को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट लगाया गया है।

वहीं, फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' की रिलीज को एक बार फिर पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कई शहरों में कोरोना की वजह से बढ़ती पाबंदियों को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
कोई शक नहीं कि दिल्ली में सिनेमाघरों का बंद होना बॉलीवुड के लिए बड़े खतरे की घंटी साबित हो सकती है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 समेत हालिया रिलीज सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव साफ दिखने वाला है।
बता दें, जनवरी में पृथ्वीराज, आरआरआर, राधे श्याम, अटैक जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने को तैयार है। ऐसे में दिल्ली में सिनेमाघरों का बंद होना सभी के लिए किसी शॉक से कम नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications