दिल्ली में होगा सुशांत सिंह राजपूत मार्ग, एक्टर के 35वें जन्मदिन पर दिया गया ट्रिब्यूट

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने 21 जनवरी को उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर फैन्स ने सुशांत को याद कर उनके अच्छे पलों को दोबारा जिया और उनसे जुड़ी सारी अच्छी यादों का पिटारा एक बार खोला। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने उनकी ज़िंदगी को यादगार बनाने के लिए जो बन सकता था वो करने की कोशिश।

जहां एक तरफ, सुशांत के नाम का मेमोरियल फंड बना जिसके पैसों का इस्तेमाल बच्चों के एस्ट्रोफिज़िक्स की स्कॉलरशिप के लिए होगी वहीं अब खबर है कि दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक सड़क का नाम रखा जाएगा।

delhi-s-tribute-to-sushant-singh-rajput-to-name-a-road-on-name-of-the-late-actor

साउथ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ये तय किया है कि रोड नं 8 का नाम बदल कर सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखा जाएगा। इस बारे में एक अपील, सितंबर 2020 में ही की गई थी जिसे स्वीकृति अब जाकर मिली है।

इस रोड पर ज़्यादातर बिहारी रहते हैं और वो चाहते हैं कि ये रोड अब सुशांत सिंह राजपूत के नाम से जानी जाए। सुशांत सिंह राजपूत, पटना के रहने वाले थे जिन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

किसी को नहीं हुआ यकीन

किसी को नहीं हुआ यकीन

14 जून को जब अचानक ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड होना शुरू हुए तब किसी को ये भनक भी नहीं थी कि वो ट्रेंड हो रहे हैं। जब लोगों ने देखा कि वो क्यों ट्रेंड हो रहे हैं तो किसी को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। हर किसी को लगा कि ये बस किसी भद्दे से वॉट्सएप फॉरवर्ड की अफवाह का नतीजा है। उनकी मौत की खबर को सबसे लोगों ने केवल एक भद्दा मज़ाक और अफवाह माना।

कैसे हुई सुशांत की मौत?

कैसे हुई सुशांत की मौत?

टीवी चैनलों ने तुरंत ही कंफर्म किया कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। अब दूसरा सबसे बड़ा शब्द था क्यों? आखिर सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया, ये जानना हर किसी को ज़रूरी लग रहा था। और वो सारे कारण टटोले जाने लगे जिनकी वजह से सुशांत ने अपनी जान ली होगी।

सुशांत से जुड़ी बेहद बड़ी खबर

सुशांत से जुड़ी बेहद बड़ी खबर

सुशांत सिंह राजपूत की शादी की खबरें आते ही हर कोई और चौंक गया। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई ने कंफर्म किया था कि नवंबर में सुशांत की शादी होनी थी और हर कोई बस इस शादी की तैयारी में लगा हुआ था।

फ्लॉप फिल्मों से थे परेशान?

फ्लॉप फिल्मों से थे परेशान?

इसके बाद खबर आई कि सुशांत सिंह का करियर करण जौहर की वजह से तबाह हो गया और लोगों ने जानना चाहा कि ऐसा क्यों हुआ। बस ये कहानी मशहूर होने लगी कि कैसे सुशांत को बिना बताए नेटफ्लिक्स पर ड्राइव रिलीज़ करने के कारण सुशांत और करण के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा हुआ था।

उड़ीं अफवाहें ही अफवाहें

उड़ीं अफवाहें ही अफवाहें

खबरें आईं कि सुशांत सिंह राजपूत का सलमान खान ने भी मज़ाक उड़ाया था। लोगों को लगा क्यों। और पता चला कि सुशांत और सूरज के बीच किसी पार्टी में बहस हुई थी जिसके बाद सलमान ने सुशांत को हर जगह सबक सिखाने की ठान ली थी।

दिल दुखी कर गए काई पो छे एक्टर

दिल दुखी कर गए काई पो छे एक्टर

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, 15 जून को हुआ। उनके पिता पटना से मुंबई आए थे और उनके अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, जैकी भगनानी, रणवीर शौरी, मुकेश छाबड़ा, विवेक ओबेरॉय, उदित नारायण समेत कई सितारे शामिल थे।

संदेह और शक के घेरे

संदेह और शक के घेरे

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार बहुत शिद्दत से किया जा रहा था। उनके मामा ने इस आत्महत्या पर अपना संदेह जताया था जिसके बाद इस रिपोर्ट का सबको इंतज़ार था। लेकिन रिपोर्ट में वही मिला जिसकी सबको उम्मीद थी। सुशांत ने खुद ही अपनी जान ली थी।

बदली केस की दिशा

बदली केस की दिशा

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या एक मर्डर थी। ये बात कही कंगना रनौत ने। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी कि क्या वाकई सुशांत की मौत का कारण बॉलीवुड की गुटबाज़ी। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में काफी राय आई। लेकिन कोई भी इसका नतीजा नहीं निकाल पाया।

जाने के बाद तोड़ पाए रिकॉर्ड्स

जाने के बाद तोड़ पाए रिकॉर्ड्स

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ड्राइव, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और फिल्म को कोई दर्शक नहीं नसीब हुए थे। उनकी अगली फिल्म दिल बेचारा, हॉटस्टार डिज़्नी पर रिलीज़ होगी। हालांकि फैन्स उनकी फिल्म को थियेटर में देखने की डिमांड कर रहे थे लेकिन फिल्म को डिज़्नी हॉटस्टार ने प्रीमियर किया और फिल्म ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।

सुशांत और रिया

सुशांत और रिया

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन ज़्यादा साथ नहीं दिखे। रिया के बारे में लोग सब जानना चाहते थे कि वो कौन हैं, क्या करती हैं और सुशांत की ज़िंदगी में कैसे आईं। सुशांत के 34वें जन्मदिन पर ही रिया चक्रवर्ती ने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में हिंट दिया था और सुशांत के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट लिखा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X