..................... Delhi Police seeks life imprisonment for director Mahmood Farooqui - Hindi Filmibeat

SHAME: विदेशी लड़की से बलात्कार.. इस निर्देशक को मिलेगी आजीवन कारावास की सज़ा!

By Neeti

फिल्म निर्देशक महमूद फारुकी को बलात्कार मामले में दोषी पाया गया है। निर्देशक मुख्य तौर पर फिल्म 'पीपली लाइव' के लिए जाने जाते हैं। बता दें, दिल्ली की एक अदालत ने महमूद फारुकी को बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया है। सजा पर फैसला इस गुरुवार को होगा।

Mahmood Farooqui

कोलंबिया विश्वविद्यालय से शोध कर रही एक 30 साल छात्रा ने जून 2015 में महमूद के खिलाफ इस साल मार्च में उसका बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। फारुकी को 19 जून को पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

सलमान खान के 'रेप' कमेंट पर.. शाहरूख खान का REACTION.. अनोखा!

रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली पुलिस ने फिल्ममेकर के लिए आजीवन कारावास की सजा की मांग की है। पुलिस ने तर्क दिया है कि निर्देशक ने ना सिर्फ देश को शर्मिंदा किया है, बल्कि लड़की के दोस्त बनकर धोखा दिया है।

बता दें, आरोपी महमूद फारूकी 'पीपली लाइव' की निर्देशक अनुषा रिजवी के पति हैं। उसकी शोध छात्रा से मुलाकात वाराणसी में हुई थी जहां पर वह बाबा गोरखनाथ पर अपने शोध के संबंध में गई थी। महमूद को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 6 जुलाई तक के लिए जेल भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X