..................... Delhi police inspector Mohan Chand sharma was martyred during Batla House encounter - Hindi Filmibeat

'बाटला हाउस' एनकाउंटर शहीद मोहन चंद शर्मा के नाम 15 अगस्त को बनेगा अनोखा रिकॅार्ड!

बहुचर्चित बाटला हाउस मुठभेड़ को करीब 11 साल हो गए हैं। जॅान अब्राहम 15 अगस्त को इसी से जुड़ी हुई फिल्म लेकर आ रहे हैं। अपने धमाकेदार ट्रेलर के कारण ये फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आपको बता दें कि 2008 में जामिया नगर में बटला हाउस में आतंकियों और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के बीच मुठभेड़ हुई थी।

अयोध्या हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ हुए इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी मोहन चंद शर्मा शहीद हुए थे। उन्हें लेकर अब बड़ा फैसला लिया गया है। मरणोपरांत असाधरण वीरता के लिए अशोक चक्र से सम्मानित दिल्ली पुलिस के दिवगंत अधिकारी मोहन चंद शर्मा को एक और पदक दिए जाने का फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गृह मंत्रालय 15 अगस्त से पहले शहीद मोहन चंद्र शर्मा के नाम एक और गैलेन्ट्री पदक की घोषणा कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो शहीद मोहन चंद शर्मा का नाम सबसे ज्यादा गैलेन्ट्री पदक पाने वाले पुलिस अधिकार की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

batla house

बता दें कि अब तक 9 गैलेन्ट्री वीरता पुरस्कार शहीद मोहन चंद शर्मा के नाम है। इसके साथ दिल्ली पुलिस की तरफ से अभी एक मात्र अशोक चक्र पदक विजेता के तौर पर मोहन चंद शर्मा का नाम दर्ज है।

गौरतलब है कि मोहन चंद शर्मा और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आसिफ उर्फ कारी उर्फ सैफुल्ला और आतंकी जफर इकबार के साथ सामना हो गया। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान आतंकी आसिफ को गोली लगी। साथ ही एनकाउंटर में आतंकी जफर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X