मर्डर-गर्ल मल्लिका के मर्डर की योजना बनाने वाला गिरफ्तार

दोनों की पहचान राजेश दलाल उर्फ राज (35) व राजीव उर्फ जोगिंद्र (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजेश ने वर्ष 2006 में फिल्म अभिनेत्री मल्लिका सहरावत को मारने की साजिश रची थी। दो दिन पूर्व पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि राजेश विवेक विहार आइटीआइ के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अपने साथी के साथ आने वाला है। पुलिस ने फौरन आस-पास के इलाकों को सील कर दिया और राजेश का इंतजार करने लगी। राजेश जैसे वहां पहुंचा पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की राजेश वहां से भागने लगा।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। दोनों के पास से बरामद कार मियांवली से चोरी की गई थी। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक अन्य कार भी बरामद की गई। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2006 में अभिनेत्री मल्लिका सहरावत द्वारा जाट समुदाय पर किसी टिप्पणी के बाद वह उसकी हत्या करने के लिए मुंबई गया था। यहां वह कई दिन तक किराए पर एक फ्लैट लेकर रहा और मल्लिका की रेकी की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


Click it and Unblock the Notifications











