दिल्ली वालों के पास सितारों को देखने की फुरसत नहीं: विद्या

शूटिंग के लिए विद्या दिल्ली की भीड़ भरी सड़कों और पुरानी दिल्ली से भी गुजरीं लेकिन वह यह देखकर आश्चर्यचकित रह गईं कि यहां के लोगों की शूटिंग देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। विद्या कहती हैं कि मुम्बईवासियों की तरह दिल्लीवासी भी बेहद व्यस्त हैं।
देखें नो वन किल्ड जेसिका के प्रमोशन की तस्वीरें
एक इंटरव्यू में विद्या ने कहा, "मैं हमेशा से सोचती थी कि मुम्बई की अपेक्षा दिल्ली में उतनी दौड़-भाग नहीं है लेकिन 'नो वन किल्ड जेसिका' की शूटिंग के दौरान मैंने देखा कि यहां भी लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वे आपको देखें।"
इस फिल्म में उन्होंने जेसिका की बहन सबरीना की भूमिका निभाई है। फिल्म के कई दृश्यों के लिए विद्या ने भीड़ भरे कनाट प्लेस और भीकाजी कामा प्लेस पर शूटिंग की।
वह कहती हैं कि उन्होंने हमेशा से सुना था कि मुम्बई को सितारों को देखने की आदत है लेकिन दिल्ली इसकी आदी नहीं है पर मुझे लगता है दिल्ली वालों को भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। विद्या ने दिल्ली में लगभग डेढ़ महीना इस फिल्म की शूटिंग की।


Click it and Unblock the Notifications











