दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग अचानक गायब! क्या इसके पीछे की वजह है रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3'?
Delhi missing people mardaani 3 pr: दिल्ली में अचानक यह खबर फैल गई कि राजधानी से 800 से ज्यादा लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे, लापता हो गए हैं। इस खबर ने लोगों में चिंता और डर पैदा कर दिया। लेकिन क्या यह सच में एक वास्तविक मामला था या सिर्फ फिल्म के प्रचार के लिए बनाई गई पेड पीआर स्टंट?

कई इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया चैनलों ने इस खबर को पीटीआई के हवाले से साझा किया। लाखों लोग इस खबर को देखकर परेशान हो गए।
बीजेपी नेता अमित मालवीय का बयान
बीजेपी के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि यह रिपोर्ट 'एक पेड कैंपेन' थी, जिसका मकसद किसी हिंदी फिल्म का प्रमोशन करना था। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस इस झूठे प्रमोशन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
'मर्दानी 3' के प्रमोशन के लिए कथित कैंपेन
आर्चित वत्स का वीडियो शेयर करते हुए मालवीय ने बताया कि यह कैंपेन मुंबई से शुरू हुआ था। वहां मुंबई पुलिस ने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद इस प्रमोशन को दिल्ली में भी फैलाया गया। वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने कहा, 'सबका सोर्स एक ही था, PTI... अब PTI में आर्टिकल कैसे छपते हैं, उस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा, जिन्हें पता है, वो जानते हैं।'
दिल्ली पुलिस का स्पष्टीकरण
दिल्ली पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट किए गए आंकड़े पुराने हैं और जनवरी 2026 में गायब होने के मामलों में पिछले साल की तुलना में कोई असाधारण वृद्धि नहीं हुई।
फिल्म से जुड़ी साजिश?
चूंकि 'मर्दानी 3' की कहानी गायब लड़कियों, खासकर बच्चों, की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए माना जा रहा है कि यह पेड पीआर कैंपेन फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया था। यश राज फिल्म्स ने इस मामले पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
दिल्ली पुलिस ने लिया कड़ा रुख
दिल्ली पुलिस ने 6 फरवरी, 2026 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा: 'कुछ लीड्स की जांच के बाद पता चला कि दिल्ली में गायब लड़कियों की संख्या बढ़ने के बारे में फैलाई जा रही खबर पेड प्रमोशन का हिस्सा है। लोगों में डर फैलाकर पैसा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'


Click it and Unblock the Notifications











