Delhi Metro में महिला पुलिस की टीम ने कर दी पुरुषों की कुटाई, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान!

दिल्ली मेट्रो.. जो कि पैसेंजर्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के अलावा भी काफी काम आती है। यहां पर आपको लोग डांस करते हुए, रोमांस करते हुए और अश्लीलता करते हुए भी मिल जाएंगे।
लेकिन इस वक्त जो कुछ भी सामने आया है वो आपको हैरान करने वाला है। पुलिस ने एक्शन लिया है और दिल्ली मेट्रो में जाकर धड़ाधड़ तमाचे बरसाए हैं। जी हां, महिला पुलिस की टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो महिलाओं के डिब्बे में घुसे आदमियों की कुटाई करती हुईं नजर आ रही हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही दरवाजे खुलते हैं और लोग बाहर निकलते हैं तो महिला अधिकारी सबको मारती हुई नजर आ रही है।
क्या बोले लोग
एक ने लिखा, ''ये लोग लेडिज कंपार्टमेंट मे चढ गये थे।'' एक का कहना है, 'कुंवारे होने का ये मतलब नहीं की लेडीज़ डब्बे में ही घुस जाओ।'' एक ने लिखा, ''चिंता प्राधिकरण द्वारा अच्छा काम।'' एक ने लिखा, ''मैं भी ट्रेन चलाता हूं, यात्री समझते ही नहीं क्यों महिलाएं अपने जवान बेटे को बिठा लेती।'' एक का कहना, ''सही किया।'' एक ने लिखा, ''महिला डिब्बे में घुसे होंगे।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
अक्सर सामने आते हैं हैरान करने वाले वीडियोज
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया हो। इसके पहले भी कई वीडियोज नजर आ चुके हैँ। दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है।
इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इन वीडियोज के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन एक्शन में आया था लेकिन इन लोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। फिलहाल आप देखिए वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications