Delhi Metro में इस तरह कुर्ता पहनकर पहुंच गई ये लड़की, लोगों ने पूछा- 'इनकी पैंट कहां है?'

Delhi Metro

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला कुर्ता पहने नजर आ रही हैं और दूर से देखने पर लग रहा है कि इस महिला ने सिर्फ कुर्ता ही पहना हुआ है।

दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक महिला हरे रंग की शॉर्ट कुर्ती में नजर आ रही है। उनका ये वीडियो देखकर लग रहा है कि उन्होंने कुर्ती के नीचे कुछ नहीं पहना लेकिन थोड़ी देर बाद नजर आता है कि उन्होंने कुर्ते के नीचे ब्लू शॉर्ट्स कैरी किए हुए हैं। इस महिला का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

-शराब पीना या परेशान करना, थूकना, गाड़ी के फर्श पर बैठना या झगड़ा करने पर यात्री को 200 रुपये का जुर्माना देन होगा साथ ही उनकी टिकट भी जब्त कर ली जाएगी और मेट्रो से बाहर निकाल दिया जाएगा।

- दिल्ली मेट्रो में आपत्तिजनक सामान ले जाने पर 200 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

- मेट्रो कोच में किसी प्रकार का प्रदर्शन करना, डिब्बे में लिखने पर 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।

- गाड़ी की छत पर यात्रा करने पर 50 रुपये का जुर्माना के साथ बाहर निकाल जा सकता है।

- अवैध प्रवेश और मेट्रो रेल पथ पर चलने पर 150 रुपये देना पड़ेगा।

- महिलाओं के आरक्षित डिब्बे में प्रवेश करने पर 250 रुपये देना पड़ेगा।

- कर्मचारी को ड्यूटी में बाधा डालने पर 500 रुपये देना पड़ेगा।

- बिना टिकट या पास के यात्रा करने पर 50 रुपये और अधिकतम किराये की राशि वसूला जाएगा।

- गाड़ी के सूचना साधनों से छेड़छाड़ करना या अलार्म बजाने पर 500 रुपये वसूला जाएगा।

- मेट्रो संपत्तियों का नुकसान पहुंचाने पर 200 रुपये वसूला जाएगा।

- मेट्रो के अंदर कोई सामान बेचने पर 400 रुपये देने पड़ेंगे।

- मेट्रो की टिकटें किसी दूसरे को बेचने पर 200 रुपये वसूलने के साथ टिकट जब्त कर लेना।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X