..................... 'मां-बाप को बेवकूफ बनाकर बॉयफ्रेंड के साथ...' दिल्ली मेट्रो में कपल से भिड़ी महिला, बोले अपशब्द और.. Delhi Metro Viral Video- Woman clashed with couple in Delhi Metro, abused badly - Hindi Filmibeat

'मां-बाप को बेवकूफ बनाकर बॉयफ्रेंड के साथ...' दिल्ली मेट्रो में कपल से भिड़ी महिला, बोले अपशब्द और..

delhi metro viral video

दिल्ली मेट्रो अब वायरल वीडियो का गढ़ बना चुका है। इस वक्त एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक कपल से भिड़ती हुई नजर आ रही है। महिला लगातार इस कपल पर चिल्ला रही है।

उसका आरोप है कि इन लोगों ने उसको पागल कहा है। हालांकि उसके चिल्लाने के बाद पहले लड़के ने विरोध किया लेकिन लड़की ने ये कहकर शांत करवा दिया कि, 'किसके मुंह लग रहे हो।' इसके बाद महिला काफी भड़क गई और अपशब्दों का भी प्रयोग करने लगी।

महिला को ये कहते सुना जा सकता है कि, ''लड़के ने उसको पागल कहा है, क्यों कहा है?'' हालांकि लड़की का कहना है कि वो उसे पागल कह रहा था। महिला आपे से बाहर हो जाती है और कहती हैं, ''मां-बाप को बेवकूफ बनाकर बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही है।'' हालांकि लड़की कहती है, ''ये मेरा बॉयफ्रेंड नहीं है।'' वीडियो को एक पेज पर साझा किया है। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैँ।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मेरी गर्लफ्रेंड को ऐसा धक्का दिया होता तो मुझे तोड़ देता आंटी का।'' एक ने लिखा, ''ये सच मैं पागल ही है.. पागल महिलाओं की तरह लड़ रही है।'' एक ने लिखा, ''मेरी गर्लफ्रेंड होती तो अभी उथके 2-4 लगा देती।'' एक ने लिखा, ''पागल को पागल कभी नहीं बोलना चाहिए।'' एक का कहना है, ''तीन चेतावनी और एक लाफा सरल।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और महिला को ही गलत बोल रहे हैं।

अक्सर वायरल होते हैं वीडियो

दिल्ली मेट्रो को लेकर मशहूर है कि इसके अंदर से कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कभी कोई रोमांटिक होता है तो कभी कोई अश्लील हरकतें करता हुए नजर आता है। कुछ लोग डांस करते हैं तो कुछ को स्टंट करते हुए देखा जाता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी की थीं और किसी भी तरह की हरकत करने को गलत बताया है और जुर्माने की लिस्ट तैयार की है।

Read more about: delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X