..................... Delhi Metro Viral Video where women were fighting with hair video gone viral on internet - Hindi Filmibeat

Delhi Metro में बालों से लड़ी गई कुश्ती, जरा सी बात पर महिलाओं ने सिर पर से उचाड़ डाली जटाएं

Delhi Metro

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो सफर करने का एक ऐसा जरिया है, जिससे आप दिल्ली के किसी भी कोने में आसानी से पहुंच सकते हैं। लेकिन यही मेट्रो अब समय के साथ लोगों के मनोरंजन का साधन भी बनती जा रही है क्योंकि इसमें आए दिन कुछ ना कुछ अजीब सा घटित होता ही रहता है।

दिल्ली मेट्रो का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला किसी दूसरी महिला को थप्पड़ मारती है और फिर वहीं से क्लेश शुरू हो जाता है। थप्पड़ मारने वाली महिला को कुछ औरतें पीटने लग जाती हैं और उसके बाल भी पकड़ लेती हैं। बदले में वो महिला भी मारने की कोशिश करती है, जिसने थप्पड़ मारा था लेकिन बाद में तीन-चार महिलाएं मिलकर उस महिला को मारने लग जाती हैं और बाल खींचने लग जाती हैं।

लड़ाई को बढ़ता देख कुछ महिलाएं बीच में आती हैं और उनके बाल छुड़ाने की कोशिश करती हैं और फिर बड़ी मुश्किल से ये महिलाएं एक-दूसरे के बाल छोड़ती हैं। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। कुछ लोगों का मानना है कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन का है।

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दिल्ली मेट्रो को जल्द ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने ही होंगे।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X