दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बेकाबू हुए कपल ने पार की हदें, भड़के लोग बोले- 'OYO रूम की कमी है क्या?'

दिल्ली मेट्रो से अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज सामने आते हैं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो मेट्रो से नहीं बल्कि मेट्रो स्टेशन से सामने आया है। अश्लीलता की हद पार करते इस कपल को देखकर कोई भी असहज हो सकता है।
वीडियो आपको एक कपल इंटिमेट होता नजर आ रहा है। दोनों को किस करते हुए देखा जा सकता है। पब्लिक प्लेस पर ऐसे कृत्य करने वालों को लेकर लोग अक्सर सवाल उठाते हैं लेकिन कभी किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। इस वीडियो पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और कई तरह के कमेंट्स के साथ उनको ट्रोल किया जा रहा है।
क्या बोले लोग
एक ने लिखा, ''जब पोर्न चल सकती है मेट्रो स्टेशन पर..ये तो फिर से आम बात है।'' एक का कहना है, ''भाई ओयो की कमी नहीं है दिल्ली में।'' एक ने लिखा, ''कृत्रिम साँस दे रहा है।'' एक ने लिखा, ''क्या करे कमरे ही नही मिलते दिल्ली में।'' एक ने लिखा, ''सब दिल्ली वालो को क्यू शामिल किया गया है भाई?'' एक का कहना है, ''ऑक्सीजन देने का तरीका थोड़ा कैजुअल...'' एक ने लिखा, बस इतना प्यार करो कि एक लड़का या एक लड़की है। लड़का लड़का या लड़की लड़की नहीं है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
अक्सर सामने आते ही वीडियो
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया हो। इसके पहले भी कई वीडियोज नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं।
कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इन वीडियोज के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन एक्शन में आया था लेकिन इन लोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। फिलहाल आप देखिए वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications