Delhi Metro- चलती मेट्रो में जमकर हुई हाथापाई, बीच बचाव करने पहुंचे लोग तो हुआ ये हाल?

Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो से वीडियोज सामने आकर आग की तरह वायरल होते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो आदमी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये मेट्रो नहीं बल्कि कोई अखाड़ा है।
खबरें सामने आईं हैं कि ये लड़ाई एक सीट को लेकर हुई थी। दोनों शख्स एक सीट चाहते थे और इसको लेकर भिड़ंत हो गई। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों ने एक दूसरे का गिरेबान पकड़ा हुआ है और खींचा तानी जारी है।
हालांकि इनको लड़ते हुए देखकर कुछ लोग बीच बचाव के लिए आए। दिल्ली मेट्रो में लड़ाई होना एक आम बात हो चुकी है। हालांकि इस तरह के वीडियोज जैसे ही सामने हैं तो लोग कई तरह के कमेंट्स भी करते हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक ने लिखा, ''दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।'' एक ने लिखा, ''लाइव डब्ल्यू डब्ल्यू एफ।'' एक का कहना है, ''लगता है पानीपत का तीसरा युद्ध चल रहा है।'' एक ने लिखा, ''मेट्रो रेल को मैट्रो ही रहने दें, इसको दंगल का खाड़ा ना बनाएं। please । आपकी यात्रा मंगलमय हो।'' एक ने लिखा, ''शांति भंग करने के अपराध में फांसी होनी चाहिए।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
अक्सर सामने आते हैं वीडियोज
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया हो। इसके पहले भी कई वीडियोज नजर आ चुके हैँ। महिलाएं और पुरुष अक्सर इस तरह की हरकतें करते दिखते हैं और कई बार ये काफी परेशान करने वाला होता है। इन वीडियोज के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन एक्शन में आया था लेकिन इन लोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। फिलहाल आप देखिए वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications