VIRAL VIDEO: बित्त भर की है तू मेरे सिर पर... दिल्ली मेट्रो में लड़कियों ने नकोचा मुंह, हुई गाली गलौच

delhi metro viral video

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई डांस करता नजर आता है तो कभी कोई अपने अश्लील डांस स्टेप कर रील बनाता है। कभी कोई स्टंट करता दिखता है तो कभी कोई रोमांटिक रील बनाता भी देखा जाता है। दिल्ली मेट्रो में तो सीट को लेकर लड़ाई झगड़ा होना तो अब आम बात हो गई है। साथ ही इस तरह के अजीबोगरीब वीडियो भी लगातार वायरल होते हैं दिल्ली मेट्रो कई बार ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की चेतावनी भी दे चुकी है, लेकिन लोग हैं कि रुकने का नाम नहीं लेते। फिलहाल तो DMRC दिल्ली मेट्रो से ताजा मामला सामने आ रहा है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां आपस में बुरी तरह से झगड़ती नजर आ रही हैं।

महिलाओं के बीच जमकर होई गाली गलौच
दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां झगड़ती दिख रही हैं। एक लड़की ने दूसरी से कहती है कि बित्त भर की है मेरे सिर पर रखेगी सामान क्या ? इसपर दूसरी लड़की भी अड़ जाती है और कहती हैं हां रखूंगी। दोनों के बीच में सामान को लेकर झगड़ा हो जाता है। इस बहस में एक लड़की दूसरी लड़की के बाल खींच लेती है और मुंह नोच लेती है। दोनों के बीच गाली-गलौच होती भी देखी जाती है। की लोगों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही शांत होने का नाम नहीं लेती हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया है। लोगों के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लगी गई है।

यूजर्स ने की कमेंट्स की बौछार
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ये क्या दिल्ली मेट्रो में WWE शुरू हो गई है। तो वहीं दूसरे ने कहा वाह यहां भी वन लाइनर चल रहे है। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा दिल्ली मेट्रो को कलेश का दूसरा घर बन गया है आए दिनों कोई ना कोई ड्रामे देखने को मिलते हैं तो वहीं चौथे यूजर ने कहा इस सबके खिलाफ को एक्शन लेना चाहिए। वरना रोज-रोज यही होता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X