..................... Viral Video- दिल्ली मेट्रो में जबरन शादी करने लगा युवक, बगल में बैठी लड़की के गले में डाला हार! Delhi Metro Viral Video- The boy put the necklace around the neck of the girl sitting next to him - Hindi Filmibeat

Viral Video- दिल्ली मेट्रो में जबरन शादी करने लगा युवक, बगल में बैठी लड़की के गले में डाला हार!

delhi metro viral video

दिल्ली मेट्रो से वीडियोज का वायरल होना अब रोज की बात हो गई है। लोग मशहूर होने के लिए कुछ भी करते नजर आते हैं। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

वीडियो में आपको एक लड़का दिखेगा जो कि एक लड़की के बगल में बैठा है। इस लड़के ने पॉलीथिन से दो हार निकाले और लड़की से कहा कि वो उसके गले में डाल दे। लड़की ऐसा कर भी देती है, इसके बाद लड़का एक हार निकालता है और लड़की के गले में डाल देता है।

दरअसल ये लड़का जबरन या धोखे से शादी करने की फिराक में है। हालांकि वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है और साफ समझ में रहा है कि लड़की बार बार कैमरे की तरफ देख रहा है। रील बनाकर इस वीडियो में कुंवारे लोगों को टारगेट किया गया है। वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं।

लोग कर रहे ऐेसे कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''टैग करना अपने सिंगल दोस्तों को।'' एक ने लिखा, ''दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।'' एक ने लिखा, ''चलो भाई हो गई शादी, चलती ट्रेन मेँ।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या स्क्रिप्ट है।'' एक ने लिखा, ''ये लड़का जिंदा तो है ना।'' एक ने लिखा, ''लगता है मुझे भी हाँ करना होगा।'' एक ने लिखा, ''ये आखिरी चारा है, आइडिया देने के लिए शुक्रिया भाई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

फेमस होने के लिए बनाते हैं रील

सोशल मीडिया पर जिस तरह से इस वक्त प्रचलित होने का चलन चल पड़ा है, लोग कुछ भी करके अब बस फेमस होना चाहते हैं और कई बार तो इसके लिए वो कोई भी मर्यादा लांघने को तैयार हैं। दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है।

दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X