दिल्ली मेट्रो बना रेड लाइट एरिया, बेशर्म कपल करता रहा अश्लील हरकत, सहम गई बगल में बैठी यात्री

दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता होना अब काफी आम बात हो चुकी है। DMRC की तमाम कोशिश नाकाम साबित हो रही हैँ। इस वक्त फिर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक कपल है जो कि सबके साथ बैठा हुआ है।
लेकिन कुछ ही देर में ये बेकाबू हो जाता है और लिप लॉक करना शुरु कर देता है। बेशर्मी की बात ये है कि इस कपल से बिल्कुल सटकर एक लड़की बैठी हुई है जो कि इनको इग्नोर कर रही है। जाहिर सी बात है कि वो असहज है और चुपचाप बैठी है।
इस कपल को किसी से मतलब नहीं है और वो लगातार अश्लील हरकते करता दिख रहा है। वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
एक ने लिखा है, ''दिल्ली की लड़कियां।'' एक ने लिखा, ''ये लोग बिल्कुल बेशर्म है।'' एक का कहना है, ''दिल्ली मेट्रो के लिए ये आम बात है।'' एक का कहना है, ''अरे ये मैने ही शूट किया था।'' एक ने लिखा, ''मां बाप का नाम रोशन करते बच्चे।'' एक का कहना है, ''जाहिल हो चुके हैं लोग।''
इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि ये लोग कौन हैं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि 2023 का है। लेकिन अब ये आग की तरह वायरल हो रहा है।
पहले भी वायरल हुए हैं वीडियो
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया हो। इसके पहले भी कई वीडियोज नजर आ चुके हैँ। इन वीडियोज के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन एक्शन में आया था लेकिन इन लोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। फिलहाल आप देखिए वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications