Delhi Metro के अंदर हुआ 'अश्लील मुजरा', मेट्रो की फर्श पर लेटकर लड़की करने लगी ऐसी-ऐसी हकरतें

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो के आए दिन कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मेट्रो में यूं तो लोग अपना सफर आसान करने के लिए जाते हैं, लेकिन कभी-कभार इसी मेट्रो में कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दो लड़कियां स्कर्ट और टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। ये दोनों लड़कियां अपना डांसिंग स्किल दिखाते हुए मेट्रो के खंभे को पकड़कर डांस करने लग जाती हैं। एक लड़की तो फ्लोर पर बैठ जाती है और डांस करती है।
दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- 'वुमेन ओनली कंपार्टमेंट इसलिए ही बना होगा', दूसरे यूजर ने लिखा- 'भारी एंपावरमेंट हो रहा है'। यही नहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि उन्हें यह सब क्यों नहीं दिखाई देता। एक यूजर ने लिखा- 'मुझे ये क्यों नहीं दिखता मेट्रो में, कितनी गंदी किस्मत है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'क्या मेट्रो में ये सब देखने के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए, जो मुझे नहीं पता'
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।
दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दिल्ली मेट्रो को जल्द ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने ही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications