..................... Delhi Metro viral video of a man wearing backless blouse and bindi video gone viral - Hindi Filmibeat

Delhi Metro में दिखा अजीबोगरीब शख्स, माथे पर बिंदी लगाई और पहन लिया बैकलेस ब्लाउज और फिर...

Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो दिल्ली वालों के लिए एक लाइफलाइन की तरह है। इस साधन से लाखों लोग हर रोज अपनी मंजिल की ओर जाते हैं। दिल्ली मेट्रो का जाल इस कदर फैला हुआ है कि जहां आपको पहले एक जगह जाने के लिए धूल मिट्टी और धूप के थपेड़े खाने पड़ते थे, वहीं अब सुकून से बेहद कम समय में वहां पहुंच सकते है।

Delhi Metro के चौंकाने वाले वीडियो आते रहते हैं सामने

लेकिन दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ आने-जाने का साधन ही नहीं बची है, बल्कि अब इस मेट्रो में लोगों का मनोरंजन भी होने लगा है। जी हां, आए दिन दिल्ली मेट्रो से चौंकाने वाले वीडियोज सामने आते रहते हैं। लोग फेमस होने के लिए किसी भी तरह रील बनाने लग जाते हैं।

Delhi Metro के अश्लील वीडियोज भी होते हैं वायरल

कभी मेट्रो में लोग रोमांटिक होते नजर आते हैं, तो कभी रील के लिए अपनी कला का प्रदर्शन देते हुए दिख जाते हैं। हालांकि, कभी-कभार कला का ये प्रदर्शन काफी अश्लील भी हो जाता है। लेकिन कुछ लोगों की प्रजाति ऐसी भी होती है जो केवल अजीबोगरीब लिबास पहनकर लोगों का ध्यान आकर्षित करती है और ऐसा ही मामला हाल ही में देखने को मिला है।

सामने आया Delhi Metro का चैंकाने वाला वीडियो

दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक आदमी माथे पर बिंदी और काले रंग का ब्लाउज पहने नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं और मेट्रो मैनेजमेंट से सवाल कर रहे हैं कि वो इस तरह की हरकतें मेट्रो में कैसे होने देते हैं।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X