दिल्ली मेट्रो अब बनी मेकअप रूम, चलती ट्रेन में सजती संवरती रहीं दो लड़कियां, लोग बोले- 'घर से तो..'

दिल्ली मेट्रो में कब कौन क्या करेगा कोई नहीं जानता और इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने वाला है। अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो कहीं पर भी आपको अश्लीलता, डांस और झगड़े के दर्शन हो सकते हैं।
लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ है। इस बार दिल्ली मेट्रो को मेकअप रूम बनाया है और चलती मेट्रो में दो लड़कियां सजती संवरती हुईं नजर आ रही हैं।
जी हां, दिल्ली मेट्रो में ये लड़कियां मेकअप कर रही हैं और इस कदर व्यस्त हैं कि कोई उनका वीडियो शूट कर रहा है इसकी भी सुध नहीं ली गई है। इस वीडियो में तो लड़कियां आपको नजर आएंगी जो कि बिजी हैँ। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ''अब ये समझ आ गया कि तू लड़की है।'' एक ने लिखा, ''ये वो लड़की है जो घर से सुशील कन्या बनके निकलती है असली रूप बाहर आके दिखता है।'' एक ने लिखा, ''बहुत काम होता है घर में.. तो क्या हुआ मेकअप कर लिया मेट्रो में...।'' एक ने लिखा, ''क्योंकि... मेकअप करने से वह बॉयफ्रेंड मिलेगा और मेकअप के बिना नहीं..।'' एक ने लिखा, ''ये सबकुछ बॉयफ्रेंड के लिए हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''मोदी जी सब देख रहे हैं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
होती रहती हैं अजीब अजीब हरकतें
इस वीडियो के अलावा अंदर कई लोग अश्लीलता करते पकड़े गए हैं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इस तरह की चीजों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और इस कृत्य में पकड़े गए लोगों के लिए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन दिल्ली मेट्रो के अधिकारी अबतक इस पर कोई सख्त एक्शन लेते नजर नहीं आए हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications