Delhi Metro में लेडीज सीट के लिए इस शख्स ने लगाई बिंदी और मांग में भरा सिंदूर, लड़की को उठाकर की ऐसी हरकत

Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन वीडियोज सामने आते रहते हैं। यूं तो मेट्रो लोगों को अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचाने का काम करती है, लेकिन इसी मेट्रो में कुछ लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं कि वो वीडियो सामने आते ही लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक शख्स मांग में सिंदूर भर रखा है और साथ ही माथे पर बिंदी भी लगा रखी है। इस वीडियो में यह शख्स जाता है और लेडीज सीट से एक महिला को खड़ा कर देता है और उसकी जगह पर खुद बैठ जाता है। इसी वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

इसी शख्स का एक और वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर लोगों को घिन्न आ गई थी। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे पहले लड़का एनर्जी ड्रिंक कैन लेता है और लड़की को पिलाता है। इसके बाद ये लड़की अपने मुंह में भरी इस ड्रिंक को लड़के के मुंह में कुल्ली कर देती है। इसके बाद लड़का फिर से लड़की के मुंह में कुल्ली करता है। अंत में लड़की लड़के के मुंह उसको उगल देती है और लड़का इस ड्रिंक को पी जाता है।

इन हरकतों के कारण कई लोगों को असहजता होती है। इसके अलावा कई कपल्स के वीडियोज भी आए दिन सामने आते रहते हैं जिनको अश्लीलता करते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले हस्तमैथुन करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बवाल हो गया था।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इस तरह की कई घटनाओं पर एक्शन लिया है। कुछ समय पहले कपल्स और एक शख्स पर केस दर्ज किए हैं और बदतमीजी वाले मामले सामने आए हैं। डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स जारी करते हुए कहा था कि इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X