..................... Delhi Metro viral video Man Tries Backflip In Metro but End up Falling On His Head - Hindi Filmibeat

Delhi Metro में करतब दिखाने की कोशिश कर रहा था ये शख्स, सिर पर लगी ऐसी चोट कि जाना पड़ेगा अस्पताल!

Delhi Metro

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती ही रहती है। मेट्रो के वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं। कभी अजीबोगरीब कपड़ों में लोग नजर आते हैं तो कभी अजीब हरकतें करते हुए लोगों की वीडियोज सामने आती है।

दिल्ली मेट्रो का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बूढ़े चचा बीड़ी पीते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अभी वायरल हुआ ही था कि अब एक ओर वीडियो सामने आ गया, जिसमें करतब दिखाते-दिखाते एक लड़के को बहुत बुरी चोट लग गई।

दिल्ली मेट्रो से हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक शख्स बैक फ्लिप मारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो आसपास के लोगों को देखकर थोड़ा सा सहमा भी है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शख्स बैक फ्लिप मारता है और तभी वो सिर के बल गिर पड़ता है। ये वीडियो के देखकर साफ है कि शख्स के चोट बहुत तेज लगी है।

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इस तरह की कई घटनाओं पर एक्शन लिया है। कुछ समय पहले कपल्स और एक शख्स पर केस दर्ज किए हैं और बदतमीजी वाले मामले सामने आए हैं। डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स जारी करते हुए कहा था कि इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X