Delhi Metro Video: नशे में धुत्त चचा बैठ गए मेट्रो में और फिर मौलाना साहब को देखकर करने लगे ऐसी-ऐसी हरकतें

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं और एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं कि ऐसी स्थिति में कोई मेट्रो में भला कैसे घुस सकता है।
दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो सामने आया है, उसमें सफेद शर्ट पहने एक शख्स को नशे में धुत्त देखा जा सकता है। वो मेट्रो की सीट पर बैठे हुए हैं और बगल में बैठे हुए शख्स से लगातार बात कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे मेट्रो के दरवाजे खुलते हैं लोग आकर उनके बगल में बैठ जाते हैं।
वो शख्स पास में खड़े मौलाना साहब को अपने पास बैठने के लिए बुलाता है, जबकि उनके पास कोई बैठने की जगह नहीं होती। वो शख्स कहता है कि खान साहब आइए मेरे पास बैठिए। हालांकि मौलाना उस शख्स के पास नहीं आते हैं, उसके बाद वो शख्स फिर से आसपास के लोगों से बात करने लग जाता है।
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।
दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications