Delhi Metro- 'नशे में धुत है..' दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो देख भड़के लोग, सुरक्षाकर्मियों पर उठे सवाल!

दिल्ली मेट्रो से फिर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहे युवक की हरकतें देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वो नशे में धुत है। इसके बाद कइयों ने मेट्रो की सुरक्षा को घेरे में खड़ा कर दिया है।
लोग पूछ रहे हैं कि ऐसे लोगों को सुरक्षाकर्मी अंदर कैसे आने देते हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का दरवाजे के पास खड़ा है लेकिन वो ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है। उसकी आंखें बंद हैं और ऐसा लग रहा है कि वो गिर जाएगा।
थोड़ी देर झूमने के बाद वो लड़का सीट पर नजर आता है। इस दौरान एक शख्स उसके पास आता है और गाल पर थपकी देकर उठाने की कोशिश करता है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''भाई गलत है..ऐसे लोगो की नहीं.. चेकिंग करते वक्त जो अधिकारी हैं उनको एंट्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए..।'' एक ने लिखा, ''ये अंदर कैसे आया।'' एक ने लिखा, ''हम बनाएंगे दिल्ली मेट्रो को न्यूयॉर्क सबवे।'' एक ने लिखा, ''कौन से नशे कर के आया है भाई।'' एक ने लिखा, ''नीबू पानी पिया है भाई ने।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
वायरल होते रहते हैं वीडियो
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया हो। इसके पहले भी कई वीडियोज नजर आ चुके हैँ। इन वीडियोज के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन एक्शन में आया था लेकिन इन लोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आप देखिए वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











