..................... Delhi Metro Viral Video desi aunties swag in a metro dancing on desi song in metro - Hindi Filmibeat

Delhi Metro Video: देसी आंटियां गांव से आकर मेट्रो में लगीं नाचने, घूंघट ओढ़कर एक आंटी ने किया पोल डांस

delhi metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कई वीडियोज सामने आते ही रहते हैं। इन वीडियो में कई लोग अजीबोगरीब करतब दिखाते नजर आते हैं। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं मेट्रो में बैठकर गाना-बजाना कर रही हैं।

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो जो लोगों को काफी हैरान कर रहा है, उस वीडियो को हम आपके लिए लेकर आए हैं। दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में कुछ महिलाएं देसी गीत गाती नजर आ रही हैं और वहीं कुछ महिलाएं नाचती हुई दिख रही हैं। तीन महिलाएं मगन होकर नाच रही हैं। एक महिला तो पोल डांस करती हुई भी नजर आ रही है।

दिल्ली मेट्रो में आनंदित होकर डांस करने वाली इन महिलाओं को देखकर हर कोई हैरान है और जो लोग उनके साथ ट्रैवल कर रहे हैं वो इन महिलाओं की मौजूदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। कई लोग इन महिलाओं की वीडियोज भी बना रहे हैं, इन महिलाओं को किसी की कोई परवाह दिखती नजर नहीं आ रही है।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इस तरह की कई घटनाओं पर एक्शन लिया है। कुछ समय पहले कई लोगों पर केस दर्ज किए हैं और बदतमीजी वाले मामले पर भी सख्त कदम उठाए हैं। डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स जारी करते हुए कहा था कि इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X