दिल्ली मेट्रो को कपल ने बनाया प्राइवेट रूम, लगातार करता रहा अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल!

Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो में सफर करने के अलावा भी और बहुत कुछ होता है। कई बार ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वक्त भी एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में पैसेंजर्स की परवाह ना करते हुए एक कपल ने अश्लील हरकत की है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक कपल जोकि एक दूसरे से काफी चिपककर बैठा हुआ है वो अचानक लिप लॉक करना शुरु कर देता है।
इस दौरान कपल को ये भी परवाह नहीं थी कि लोग उनको देख रहे हैं। ये वीडियो देखने में काफी अजीब है और इस तरह की हरकतें अक्सर होती हैं। वीडियो के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
ऐसे वीडियोज जब भी सामने आते हैं लोग इनको क्रिटिसाइज करते हैं और डीएमआरसी से सख्ती के लिए कहते हैं। एक ने लिखा है, ''ये तो मेरा दोस्त है पवन.. पीतमपुरा में रहता है।'' एक ने लिखा, ''किसी की मदद ऐसे करो कि 4 लोग देखते रह जाये कितनी बड़ी मदद की भाई ने वाह।'' एक ने लिखा, ''वक्त आ गया है इनसेल लीड पेज को अनफॉलो करने का।'' एक ने लिखा, ''भाई मैं तो रोज़ इसी मेट्रो में जाती हूं मैंने तो कभी नहीं देखा।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
दिल्ली की लाइफलाइन और वीडियोज
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।


Click it and Unblock the Notifications