..................... Delhi Metro Viral Video- Couple clashed, threw girl on the floor? People got angry! - Hindi Filmibeat

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भिड़ा कपल, लड़की को फर्श पर पटका.. Viral Video देख भड़के लोग!

delhi metro viral video

Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो लोगों को समय पर अपनी जगह पहुंचाने के साथ साथ कई चीजों के लिए भी जानी जाती है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें कपल को आपस में झगड़ा करते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें, डांस और फनी रील्स अक्सर देखने को मिलती हैं लेकिन मेट्रो प्लेटफॉर्म पर ये झगड़ा शायद आपने पहली बार देखा होगा। आसपास काफी भीड़ भी नजर आ रही है जो कि तमाशबीन बनकर सबकुछ दे रही है।

लड़की को फर्श पर गिराया

दिल्ली मेट्रो को लेकर मशहूर है कि कई तरह के वीडियोज और तस्वीरें सामने आती हैं और वायरल हो जाती है। इस वीडियो में एक कपल को लड़ाई करते देखा जा सकता है।

पिंक कलर की ड्रेस में लड़की नजर आ रही है तो वहीं लड़के को क्रीम कलर की शर्ट में देखा जा सकता है। लड़की इस दौरान लड़के का शर्ट खींचती दिख रही है और लड़का जोर से धक्का मारता है तो लड़की फर्श पर जाकर गिरती है।

इस दौरान उसकी चीख निकल जाती है। सारा मामला देखकर ऐसा लग रहा है कि इस दौरान एक और ल़ड़की भी वहां मौजूद है जिसके साथ भी लड़के की बहस हो रही है।

लोगों ने किए ऐसे ऐसे कमेंट्स

दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के द्वारा ढेरों कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मजबूत लड़की है।'' एक ने लिखा, ''ये गलत हुआ है, नहीं करना था ये अच्छा तरीका नहीं है।'' एक ने लिखा, ''ओयो रूम्स खाली नहीं मिले क्या।''

एक ने लिखा, ''लड़की विक्टिम कार्ड खेलेगी।'' एक ने लिखा, ''स्क्रिप्टेड लग रहा है क्योंकि पार्ट 2 भी आ चुका है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X