Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो में फिर सीट को लेकर भिड़ंत, गोद में ही बैठ गई परेशान महिला

delhi metro

दिल्ली मेट्रो अपने आप में एक अलग दुनिया है। लोग इसमें सिर्फ रास्ता तय करने के इरादे से तो नहीं चढ़ते हैं। क्योंकि अगर ऐसा हो तो ना कोई लड़ता हुआ दिखाई पर और ना ही कोई डांस करता हुआ है। कुछ लोगों के लिए लाइफलाइन है तो कुछ इसको टाइमपास समझते हैं।

तभी तो आए दिन कई वीडियोज सामने आते हैं जो कि चर्चा में रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया जिसमें दो महिलाएं आपस में भिड़ती हुईँ नजर आ रही हैं। ये दोनों महिलाएं सीट के लिए भिड़ रही हैं। हालांकि ये साफ समझ में आ रहा है कि जो महिला बैठी हुई है उसकी गलती है।

पहली से ही बैठी महिला से सीट मांगी जा रही है लेकिन वो देने से इंकार कर रही है। इस दौरान खड़ी हुई महिला कहती है कि, ''आप सीट रिजर्व नहीं कर सकती हैं, मैं सीआरपीएफ को बुला रही हूं।'' इस पर वो महिला कहती है, ''जिसको चाहो बुला लो।''

बगल में बैठी एक और महिला विरोध करती हुई दिखी और कहा कि आप सीट रिजर्व नहीं कर सकती हैं। इस तू तू मैं मैं का वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। इसपर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये बढ़िया था गुरु।'' एक ने लिखा, ''बैग रखने की जगह है लेकिन महिला के बैठने की नहीं।''

एक ने लिखा, ''ये मेरे साथ हो चुका है।'' एक ने लिखा, ''ऐसे कई लोग मिल जाते हैं।'' इस तरह से कमेंट्स सामने आ रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है।

इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X