Delhi Metro में अश्लील डांस करती नजर आई एक महिला, साड़ी पहनकर दिखाए ऐसे लटके-झटके कि...

Delhi Metro Video: दिल्ली एक ऐसी जगह जहां पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। यह यातायात का साधन काफी सुविधाजनक है और यहां ट्रेवल कर रहे लोगों के लिए काफी आसान भी है। लेकिन अब इसी मेट्रो में अजीबोगरीब हरकतें होने लगी हैं।
दिल्ली मेट्रो से जुड़ा हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक महिला अजीबोगरीब हरकत करती नजर आ रही है। इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर अजीबो गरीब डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में महिला ने चमकीली गोल्डन साड़ी पहनी है और मजे से डांस कर रही है और पीछे मेट्रो आ-जा रही हैं।
इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'जीबी रोड स्टेशन के दरवाजे दाईं ओर खुलेंगे, सावधानी से उतरें', दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'अरे ये कैसे बच गई पकड़ के पीटना था', तीसरे यूजर ने लिखा- 'इस महिला का नृत्य मैंने 22 मार्च को तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर लाइव देखा था'।
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।
दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन दिल्ली मेट्रो के अधिकारी अबतक इस पर कोई सख्त एक्शन लेते नजर नहीं आए हैं


Click it and Unblock the Notifications