'सड़क छाप..' दिल्ली मेट्रो में ठुमके लगाती लड़की हुई बुरी तरह से ट्रोल, Viral Video पर भड़के लोग!

Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो और वायरल वीडियोज का सफर अब पुराना हो चुका है। हर दिन कुछ ना कुछ नया सामने आ ही जाता है। इस वक्त भी एक लड़की का अजीबो गरीब डांस देखकर लोग दंग हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
जींस टीशर्ट पहनकर इस लड़की ने पैसेंजर्स के सामने अचानक थिरकना शुरु कर दिया। हालांकि लोग जो आसपास बैठे थे वो लगातार उसको देखकर हंस रहे थे। वीडियो काफी फनी है और यकीनन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। डांस करती इस लड़की का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। बता दें कि लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं ट्रोल कर रहे हैं। एडमिन ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''कहां कहां से आ जाते है।''
क्या बोले लोग?
वीडियो को देखकर एक ने लिखा, ''ये वीडियो डीएमआरसी को दे, वो राजीव चौक स्क्रीन पर ऐसे नौटंकियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करें।'' एक ने लिखा, ''सस्ती मुजरे वाली।'' एक ने लिखा, ''हद ही कोंफिडेंस है भाई।'' एक ने लिखा, ''सड़क छाप।'' एक का कहना था, ''क्या .... मुजरा चल रहा है इधर ? सेठ जी नाच रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''ये सारे निम्न वर्ग की ही करती हैं ना सकल है ना अकल।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
अक्सर सामने आते हैं वीडियोज
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया हो। इसके पहले भी कई वीडियोज नजर आ चुके हैँ। महिलाएं और पुरुष अक्सर इस तरह की हरकतें करते दिखते हैं और कई बार ये काफी परेशान करने वाला होता है। इन वीडियोज के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन एक्शन में आया था लेकिन इन लोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। फिलहाल आप देखिए वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications