'दिल्ली मेट्रो' में भोजपुरी गाने पर लड़की ने किया ऐसा डांस, भड़क गए लोग, बोले- 'निकालो दिल्ली से..'

दिल्ली मेट्रो से अक्सर कई वीडियोज सामने आते हैं जो कि हैरान करते हैं। लोग इससे सफर करने के अलावा काफी कुछ करते नजर आते हैं। तमाम कोशिशो के बाद भी इसपर लगाम नहीं लगी है।
अब भोजपुरी गाने पर एक लड़की डांस वीडियो सीधे दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सामने से कटे हुए कपड़े पहनकर लडकी डांस करती हुई दिख रही है। आसपास बैठे लोग उनको घूर रहे हैं।
हालांकि इस लड़की को किसी तरह से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इसको पूरी तरह से बंद होना चाहिए।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर एक ने लिखा, ''जब तक दुनिया में ऐसे लोग हैं... हमारा टाइम पास होता रहेगा... दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।'' एक ने लिखा, ''काश कोई महिला, एक झन्नाटेदार रसीद करदे इन छपरियों के।'' एक ने लिखा, ''सरकार को इनको बैन कर देना चाहिए और जेल में डालना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''बिहार, बंगाल से दिल्ली आने के बाद ये पागलपंकी करती हुई लड़की और बदनाम दिल्ली की लड़की।'' एक ने लिखा, ''बहार निकालो इनको दिल्ली से, गंवार।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
अक्सर सामने आते हैं वीडियोज
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए। फिलहाल आप देखिए दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











