..................... Delhi Metro viral pole circus reel man doing circus with metro pole viral video crosses 69 million views - Hindi Filmibeat

Watch Video- रोमांस-डांस और लड़ाई के बाद अब दिल्ली मेट्रो में शुरू हुआ सर्कस, मिल चुके 69.2 मिलियन व्यूज़

Delhi Metro Viral Video

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो इन दिनों मनोरंजन का साधन बनी हुई है। आधा सोशल मीडिया फीड दिल्ली मेट्रो से वायरल वीडियो से पटा रहता है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का एक और जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कपल रोमांस और लड़कियों के डांस के बाद अब एक शख्स का पोल सर्कस काफी तेजी से वायरल हो गया है।

आप इस वायरल वीडियो को देखकर चकित रह जाएंगे क्योंकि एक आदमी मेट्रो के पोल पर बिना किसी प्रयास के ऊपर की ओर जाता हुआ नज़र आ रहा है। आमतौर पर ग्रैविटी के चलते ऐसा होना संभव नहीं है लेकिन ये आदमी बड़े ही आराम से ऊपर चला जा रहा है। आप खुद वीडियो देखकर समझने की कोशिश करिए कि ये जादू हुआ कैसे?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी मेट्रो के अंदर नीचे बैठा हुआ है, उसने बाकायदा योग मुद्रा में पद्मासन लगा रखा है। इसके बाद वो अपने दोनों हाथ से पोल पकड़ता है और बिना किसी प्रयास के ऊपर की ओर जा रहा है। आसपास के लोग उसे आश्चर्य से देख रहे हैं कि आखिर वो ऐसा कर कैसे पा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने इसके पीछे एक ट्रिक का पता लगा लिया है।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर infinitephysicalacademy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 69.2 मिलियन यानि 6.9 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि करीब 20 लाख लोगों ने पसंद किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने इसे स्टंट तो कुछ ने एडिटिंग का कमाल बताया। हालांकि वीडियो ध्यान से देखने पर आपको पीछे दूसरी बोगी के अंकल उल्टे कदम से जाते जब दिखेंगे, तो आप भी जान जाएंगे कि ये कमाल रिवर्स मोड का है।

Read more about: delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X