एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करने वाला अश्लील कपल पहुंच गया वेद पार्क, कर दी ऐसी गंदी हरकत कि पुलिस भी...

Delhi Metro Couple Dirty Video: पिछले दिनों एक कपल का वीडियो सामने आया था और इस वीडियो में ये कपल एक दूसरे के मुंह में कुल्ला कर रहा था। ये वीडियो लोगों को काफी ज्यादा वाहियात लगा था लेकिन अब एक बार फिर से ये कपल अपनी नई अश्लील हरकत के साथ हाजिर है।
ये वायरल कपल नोएडा के वेद पार्क में दिखा। आपको बता दें, इस वेद पार्क में चार वेदों के आधार पर अलग-अलग जोन बनाए गए हैं, हर जोन में वेद के हिसाब से जिन जड़ी बूटियों और औषधियों का इस्तेमाल होता है। पूरे क्षेत्र को सात सप्तऋषियों के क्षेत्र में बांटा गया है, इनमें से हर एक में आपको संत का नाम दिखाई देगा जैसे कश्यप, भारद्वाज, अत्रि, विश्वामित्र। स्थानीय लोगों की शाम को और मनोरंजक बनाने के लिए पार्क में रोजाना वॉटर लेजर शो भी किया जाता है।
यह पार्क भारतीय संस्कृति की एक झलक को दर्शाता और इसी पार्क में इस तरह का अश्लील कृत्य हो रहा है। दिल्ली मेट्रो से वायरल हुआ ये अश्लील कपल वेद पार्क पहुंच गया और वहां जाकर भी एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करने लगा। ये रील जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तेजी से वायरल हो गया।
इस अश्लील कपल को लेकर ग्रेट नोएडा वेस्ट ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- "दिल्ली मेट्रो के बाद अब नोएडा सेक्टर-78 के वेदवन पार्क में ऐसे अभद्र लोग आने लगे हैं जो लाइक और कमेंट के लिए ऐसी बेतुकी रील बना रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी रील बनाने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।"
इस वायरल वीडियो में एक महिला को नोएडा के वेद वन पार्क में एक मूर्ति जैसी संरचना पर बैठकर बोतल से पानी पीते हुए दिखाया गया है। फिर उसका साथी उसे प्रपोज करता है और उसे एक अंगूठी उपहार में देता है। इसके बाद, महिला बोतल से एक घूंट लेती है और उसे पुरुष के मुंह में छिड़कती है, जो उसे वापस उसके मुंह में थूक देता है।
इस विचित्र कृत्य ने डीसीपी नोएडा के कार्यालय का भी ध्यान खींचा, जिसमें लिखा गया, "क्षेत्र में प्रभावी गश्त/चेकिंग और आवश्यक कार्रवाई के लिए, थाना प्रभारी सेक्टर-113 नोएडा (मोब-8851066516) को भविष्य में सतर्क नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। साइबर सेल की मदद से पहचान की जा रही है!"


Click it and Unblock the Notifications