..................... Delhi Metro video viral woman police pulled men from woman coach forcibly - Hindi Filmibeat

Delhi Metro के लेडीज कोच में घुसे मर्दों की पुलिसवालों ने की जमकर धुनाई, धक्के मार-मारकर निकाला बाहर

Delhi Metro

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो एक ऐसा यातायात का साधन है जो लाखों लोगों को हर रोज उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। लेकिन इसी दिल्ली मेट्रो से कुछ वीडियोज ऐसे सामने आते हैं, जिसे देखकर तो किसी का भी दिमाग खराब हो जाए। आज हम एक और ऐसा वीडियो लेकर आए हैं।

दिल्ली मेट्रो का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में कुछ मर्द लेडीज कोच में घुसे हुए थे। बाद में, कुछ महिला पुलिस वहां पर आती हैं तो वो उन मर्दों को मारने लगती हैं और कॉलर पकड़कर मेट्रो से बाहर निकालती हैं। ये वीडियो जैसे ही सामने आया, वायरल हो गया। कई लोगों ने कहा कि ऐसे किसी को इतना बेइज्जत करके बाहर नहीं निकालना चाहिए।

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इस तरह की कई घटनाओं पर एक्शन लिया है। कुछ समय पहले कपल्स और एक शख्स पर केस दर्ज किए हैं और बदतमीजी वाले मामले सामने आए हैं। डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स जारी करते हुए कहा था कि इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X