..................... Delhi Metro- लड़की के मुंह को बनाया नूडल्स की प्लेट Delhi Metro video Couple eating Noodles putting in the girl mouth goes viral - Hindi Filmibeat

Delhi Metro- लड़की के मुंह को बनाया नूडल्स की प्लेट, फिर चम्मच डालकर करने लगा ऐसी हरकत...

delhi metro

Delhi Metro Noodles Video- दिल्ली मेट्रो को लेकर मशहूर है कि यात्रा के साथ साथ कई अनोखे काम और रील्स भी सामने आती रहती हैं। इस वक्त एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

अगर आप हाईजीन मेंटेन करते हैं तो इस वीडियो को मत देखिए क्योंकि आप उलटी आ सकती है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स ने लड़की को मेट्रो के फ्लोर पर लिटाया हुआ है और उस लड़की ने अपना सिर उस शख्स के गोद में रखा हुआ है।

लड़के को एक कटोरी से पहले नूडल्स निकालते हुए और लड़की के मुंह में डालते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद ये लड़का वापस फोर्क के सहारे नूडल्स को लड़की के मुंह से निकालता है और खा जाता है। इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यार तुम क्या शेयर कर रहे हो।'' एक ने लिखा, ''गाली देने का बटन डिमांड कर रहा हूं भाई।'' एक का कहना है, ''बस ट्विटर पर यही देखना बाकी रह गया था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

इसके पहले ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें कपल को कोल्ड ड्रिंक एक दूसरे के मुंह में डालते और कुल्ला करते देखा गया था। इस तरह के वीडियोज ना बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने अपील की थी। हालांकि अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हो रहा है।

अगर वीडियो बनाते समय कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के वीडियो सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं।

कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए वीडियो...

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X