मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और हाथ में कंगन.. दिल्ली मेट्रो के इस शख्स ने नई दुल्हन को किया फेल!

दिल्ली मेट्रो आए दिन अलग अलग वीडियोज को लेकर खबरों का हिस्सा रहती है और इस वक्त जो कारनामा हुआ है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक शख्स का वीडियो सामने आया है और ये आदमी कुछ इस तरह के गेटअप में है कि जिसने भी देखा वो हैरान रह गया।
वायरल हो रहे इस लुक में आप देखेंगे कि प्लेटफॉर्म पर टहल रहे इस शख्स ने अपनी मांग सिंदूर से भरी हुई है। ना सिर्फ सिंदूर बल्कि माथे पर बड़ी सी गोल बिंदी है और हाथों में कंगन साफ नजर आ रहे हैँ। मेट्रो स्टेशन में टहलते इस शख्स का वीडियो किसी ने शूट किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में शख्स मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
नहीं रुक रही है हंसी
इस वीडियो को जिसने भी देखा वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। इस तरह के लुक में किसी ने पहली बार ही शख्स को देखा होगा। आम तौर पर इस तरह के लुक में किन्नर ही नजर आते हैं लेकिन वो साड़ियों में या सलवार सूट में होते हैं।
हालांकि इस शख्स ने जींस की पैंट और शर्ट पहन रखी है। एक बार में ऐसा लगता है कि सिर्फ वायरल होने के लिए इस वीडियो को शूट किया गया है। हालांकि ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये शख्स कौन है।
इसके पहले भी कई वीडियो हुए हैं वायरल
दिल्ली मेट्रो से पहला वीडियो नहीं है जो कि सामने आया है। इसके पहले भी कई ऐसे वीडियोज हैं जिन्होने लोगों को हैरान करने पर मजबूर किया है। चाहें वो कपल किसिंग हों या फिर मास्टरबेशन.. अक्सर दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता भी सामने आती है।
कभी महिलाओं के झगड़े तो कभी रील्स बनाने के लिए डांस.. लोग बाज नहीं आ रहे हैँ। दिल्ली मेट्रो ने काफी पहले नियम बनाया था कि इस तरह के कृत्य गैरकानूनी है।


Click it and Unblock the Notifications