Delhi Metro- किसिंग वीडियो के बीच चचा ने मेट्रो में ही सुलगा ली 'बीड़ी', DMRC की सुरक्षा पर उठे सवाल!

दिल्ली मेट्रो में आज कल क्या हो रहा है वो वाकई काफी हैरान करने वाला है। कपल के किसिंग वीडियो का बवाल अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता एक वीडियो सामने आया है।
जी हां, इस वीडियो में आप देखेंग कि एक बुजुर्ग दिल्ली मेट्रो में बीड़ी सुलगाता हुआ नजर आ रहा है। जबकि दिल्ली मेट्रो की शक्त गाइडलाइंस हैं कि मेट्रो परिसर के अंदर धूम्रपान करना सख्त वर्जित है और यह एक दंडनीय अपराध है।
कई पोर्टल्स ने वीडियो साझा किया है और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। दिल्ली मेट्रो को इस वीडियो पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक बुजुर्ग हैं जो कि अंदर बैठे दिख रहे है।
थोड़ी देर पर बाद वो जेब से बंडल और माचिस निकालते हैं और अंदर ही बीड़ी सुलगाते हैं फिर मजे से पीने लगते हैं। इस वीडियो की शुरुआक में कोई उनके पास नहीं आता है लेकिन बाद में पास खड़े लोग उनको टोकना शुरु कर देते हैं। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शख्स कौन है। लेकिन इस वीडियो ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए है।
अक्सर वायरल होते हैं वीडियो
हाल ही में एक यंग कपल का वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों को सरेआम लिप लॉक करते हुए देखा जा सकता था। वायरल वीडियो में सबको नजरअंदाज करते हुए एक कपल ने जिस तरह की बेशर्मी दिखाई थी वो काफी हैरान करने वाली थी। लोगों ने फिर से एक बार डीएमआरसी से निवेदन किया है कि ऐसे लोगों पर शख्त कार्यवाही होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications