दिल्ली मेट्रो को बना डाला बियर बार, इस वीडियो देखकर भड़क गए लोग, DMRC के नाक में दम...

दिल्ली मेट्रो में फालतू की हरकतें बढ़ती जा रही हैं। इस वक्त कुछ ऐसा देखने को मिल गया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को चलती मेट्रो में बियर पीते हुए देखा जा सकता है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं और किसी किसी को तो इसपर यकीन भी नहीं हो रहा है। वीडियो किसने शूट किया है इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो काफी चौकाने वाला है। इस तरह के वीडियोज को देखकर दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मेट्रो में वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध है, पोस्ट करने वाले को भी टैग करें।'' एक ने लिखा, ''हंसने की बात नहीं है, इस तरह से फिर बैन हो जाएगा।''
एक ने लिखा, ''जिंदगी के तो यही ले रहा है।'' एक ने लिखा, ''मेट्रो में बियर कब से मिलने लगी।'' एक ने लिखा, ''कैसे कैसे लोग हैं यहां।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
नाक में है दम
दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन के नाम में दम है और इस तरह के वीडियोज से कई लोग असहज हो जाते हैं। खबर है कि लगातार DMRC के द्वारा अपील की जा रही है कि ऐसा ना किया जाए। हालांकि अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हो रहा है। अगर वीडियो बनाते समय कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के वीडियो सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications