..................... Viral Video- अश्लीलता के बाद दिल्ली मेट्रो में हुई देश विरोधी हरकत Delhi Metro- Shocking video surfaced again from Delhi Metro, anti-national slogans on stations! - Hindi Filmibeat

Viral Video- अश्लीलता के बाद दिल्ली मेट्रो में हुई देश विरोधी हरकत, सच जानकर खौल जाएगा खून!

delhi metro

दिल्ली मेट्रो इस वक्त सबसे हॉट प्लेस बना हुआ है और यहां से हर तरह के वीडियो और तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल होते रहते हैं। इस वक्त एक ऐसा काम किया गया है जो कि देश विरोधी है और इसका वीडियो सामने आया है।

दरअसल किसी ने दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान के समर्थन में कई ऐसी बातें लिख डाली हैं जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले इस तरह का काम परेशान करने वाला है। हालांकि दिल्ली पुलिस अफवाहों और भड़काऊ सामग्री को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है और आपराधिक तत्वों की पहचान करने के बाद शहर में मॉल, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा पर ध्यान दे रही हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस कैसे पता लगाती है कि खालिस्तान को लेकर दिल्ली मेट्रो में ये हरकत किसने की है। ये पूरा मामला उद्योग नगर, पश्चिम विहार, नांगलोई और शिवाजी पार्क स्टेशनों का है जहां पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' सहित कई नारे लिखे हुए थे।

मामला धारा 153ए और 505 और विरूपण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इसकी जिम्मेदारी कोई लेता है या नहीं। बीते कुछ समय से दिल्ली मेट्रो में कई तरह की घटनाएं होती हैं और इस लिस्ट में लड़ाई, स्टंट, डांस और अश्लील हरकतें शामिल हैं।

डीएमआरसी ने कई बार चेतावनी भी दी है और कुछ नियम बनाए हैं लेकिन इसका कुछ खास असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। कुछ दिन पहले मास्टरबेशन का एक वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया था और लोगों को ये काफी हैरान कर रहा था। कपल्स के किसिंग से लेकर उनकी अश्लील हरकतों तक सबकुछ सामने आया है। फिलहाल ये देश विरोधी अपराध है और इसको माफ नहीं किया जा सकता है।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X