दिल्ली मेट्रो से अब 'नागिन डांस' का वीडियो वायरल, DMRC की नाक में दम करने से बाज नहीं..

दिल्ली मेट्रो से एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है और इस बार शख्स ने ऐसी हरकत की है कि आप भी हैरान होने वाले हैं। DMRC की चेतावनी के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं और अब नागिन डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
मेट्रो का गेट खुलते ही एक शख्स अंदर आता है और अजीबो गरीब हरकतें करना शुरु कर देता है। लोग इसको नागिन डांस कर रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो सामने आते ही भयंकर वायरल हो रहा है। जैसे ही ये शख्स अजीब हरकत करता है, वहां बैठे लोग चौंक जाते हैं और उसका वीडियो बनाने लगते हैं।
एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है और लिखा है, ''इस बीच देसी कीनू रीव्स को दिल्ली मेट्रो में देखा गया।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''कहां से आते हैं ये लोग।'' एक ने लिखा, ''रील्स का कीड़ा है।'' एक का कहना है, ''नागिन डांस।''
इस तरह के वीडियोज सामने आकर छा रहे हैं और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन के नाम में दम है और इस तरह के वीडियोज से कई लोग असहज हो जाते हैं। खबर है कि लगातार DMRC के द्वारा अपील की जा रही है कि ऐसा ना किया जाए।
हालांकि अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हो रहा है। अगर वीडियो बनाते समय कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के वीडियो सामने आ चुके हैं।
कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं। कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications