..................... Delhi metro Man brutally slaps passenger with chappal in viral goes video - Hindi Filmibeat

Delhi Metro में एक शख्स ने यात्री को बेरहमी से चप्पल से मारा, वीडियो देखकर लोगों को लगा बड़ा झटका

Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो अनियंत्रित यात्रियों की एक-दूसरे से लड़ाई और बहस के कारण सुर्खियों का केंद्र बनी हुई है। अब, ऐसी ही एक और घटना सामने आई है-दिल्ली मेट्रो में ट्रैवल कर रहे एक शख्स ने दूसरे यात्री को अपनी चप्पल से मार दिया।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और वो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, लड़ाई का कारण पता नहीं है।

वीडियो में दो लोगों को बहस करते हुए दिखाया गया है। तभी एक आदमी चप्पल दूसरे के चेहरे पर मारता है। तुरंत, दूसरा व्यक्ति रिएक्टर करता है और उस पर दो बार वार करता है। बाद में एक शख्स उनके बीच में आता है और लड़ाई को रोकने की कोशिश करता है।

इस पोस्ट को 30 जुलाई को शेयर किया गया था। पोस्ट वायरल होने के बाद से इसे 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी हैं। कई लोग यह सीन देखकर हैरान रह गए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन पोस्ट किए।

एक शख्स ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो आजकल मनोरंजन से भरपूर है। यहां एक्शन सीन, रोमांस, लव मेकिंग, गॉसिप्स और गाने भी देखने को मिल सकते हैं।" एक और यूजर ने लिखा- "यहां हर दिन मुफ्त मनोरंजन और रियलिटी शो टेलिकास्ट होते हैं। दिल्ली मेट्रो को कोई नहीं हरा सकता, केवल यात्री ही पिटते हैं।"

एक और यूजर ने लिखा-"ऐसा लगता है कि वह नशे में है। कोई मेट्रो के अंदर चप्पल निकालकर दूसरे व्यक्ति को कैसे पीट सकता है? उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और अब से ऐसे लोगों को मेट्रो में एंट्री करने की परमिशन नहीं दी जाएगी।" एक यूजर ने कहा- "काली पैंट पहने लड़के ने एक लड़के को रोककर मानवता दिखाई, जबकि बाकी लोग हंस रहे थे और मजे कर रहे थे।"

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X