Delhi Metro- दिल्ली की सपना चौधरी ने मेट्रो में दिखाई बेशर्मी, DMRC की नाक में दम कर देगा वीडियो!

दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो का सिलसिला लगातार जारी है और अब एक बार फिर से लड़की ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की सपना चौधरी के गाने 'चंडीगढ़ जावण लागी' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
जब ये लड़की डांस कर रही थी तो किसी ने उसका वीडियो शूट किया और पोस्ट कर दिया। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह का बातें कर रहे हैं। वीडियो को एक इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।
लड़की से लुक्स की बात करें तो इस दौरान उसने सलवार सूट पहना हुआ है जिस तरह के लुक में सपना हरियाणवी डांस करती हैं। वीडियो के सामने आते ही लोगों को कई मजेदार कमेंट्स सामने आए हैं। एक ने लिखा है, ''ट्रेन में नाचने वालियों ने तो छोड़ दिया लेकिन अच्छी खासी लड़ियो ने ये धंधा शुरू कर दिया।''
एक का कहना है, ''आपके चक्कर में मेरा स्टेशन पीछे रह गया।'' एक ने लिखा, ''रेड लाइन है ये तो मुझे लगता है सीलमपुर में आपका स्वागत है।'' एक का कहना है, ''कभी-कभी तो लगता है बहुत नचनिया हो गई हैं।'' इस तरह से लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और लड़की को ट्रोल कर रहे हैं।
हालांकि इन सबसे डीएमआरसी के नाक में भी दम हो गया है। दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा गया है।
इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इस तरह की कई घटनाओं पर एक्शन लिया है। कुछ समय पहले कपल्स और एक शख्स पर केस दर्ज किए हैं और बदतमीजी वाले मामले सामने आए हैं। डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स जारी करते चेतावनी दी थी। फिलहाल आप देखिए छोटी सपना चौधरी का वीडियो जो कि मेट्रो से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications