Viral Video: मेट्रो कोच में चरम पर पहुंचा जवानी का जोश, होटल के कमरे तक पहुंचे का इंतजार भी नहीं कर पाया कपल

Delhi Metro Viral Video: बीते दिनों दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया से लेकर पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थी। जिसका मुख्य कारण मेट्रो में कुछ लोगों को अजीबोगरीब और अश्लील हरकत करते देखा गया था। फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसे लेकर सख्ती दिखाई है और मेट्रो में पेट्रोलिंग करने के लिए फ्लाइंग स्कवॉड तैयार किया है। जिसके बावजूद भी अश्लील और घिनौनी हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के एक और वीडियो ने कोहराम मचा दिया है। जिसमें एक कपल को अपनी अश्लील हरकतों से दिल्ली मेट्रो को एक बार से शर्मसार कर दिया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं कई यूजर्स ने इस पर मजे लेते हुए अपने फनी रिएक्शन दिए हैं।
दिल्ली मेट्रो के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें कपल गंदी हरकतें करते हुए दिखाई दिए। वहीं, कुछ वीडियो लड़ाई झगड़े के तो कुछ डांस के वीडियो भी सामने आये। अब एक ऐसा ही और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पहले दोनों अश्लील हरकत करते हैं फिर एक-दूसरे को किस करने लगते हैं।
वायरल वीडियो आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। मेट्रो के गेट के पास खड़ा कपल एक-दूसरे को किस करने लगता है। वहीं, किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो को भी लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। कपल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हैरान करने वाली बात यह रही कि ऐसा करते समय मेट्रो में वह वहां पर अकेले नहीं बैठे थे। कई लोगों की भीड़ के बीच कपल बिना किसी झिझक और संकोच के अश्लील हरकतों से दिल्ली मेट्रो को बदनाम करते नजर आए। वीडियो के वायरल होते ही कई यूजर्स ने DMRC पर सवाल खड़े किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications