दिल्ली मेट्रो में कपल के बीच हुई मारामारी, एक दूसरे पर बरसाए थप्पड़, लड़की बोली- तू घर चल...

Delhi Metro

Delhi Metro Couple Fight Video: दिल्ली मेट्रो की आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती है। अक्सर दिल्ली मेट्रो की वीडियोज भी खूब वायरल होती हैं। जिनमे कभी कपल्स अश्लील हरकतें करते हुए नज़र आते है तो कभी नाचते गाते लोगों का वीडियो वायरल होता है। कई बार तो लोगों के लड़ाई के वीडियोज भी सामने आटे हैं। इन सब चीज़ों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की तरफ से कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है।

एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमे कपल एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाते हुए नज़र आए। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है किएक कपल की किसी बात को लेकर बहस हो गई और लड़की ने अपने हाथ में लिए हुए थैले से अपने लड़के दोस्त को मारना शुरू कर दिया। तो वह लड़का कहता है कि 'हाथ काम उठाओ पब्लिक प्लेस है ये।'

वीडियो में दिखाया गया कि जब यह लड़की आगे जाती है तो लड़का कहता है कि निकल जा यहां से... फिर लड़की वापस आती है और लड़की को जोरदार थप्पड़ मारती है और कहती है की इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं। बाद में लड़का भी उसे थप्पड़ जड़ देता है और फिर लड़की उसे रहती है कि देख मैं मम्मी को बताऊंगी, तेरे जैसा लड़का किसी को भी ना मिले। मेरी जिंदगी में मत आइयो और निकल जा यहां से।

वीडियो में बातचीत के दौरान ही मारपीट भी चल रही थी। इसी दौरान मेट्रो में किसी शख्स ने इस वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लगातार लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। कोई तो कह रहा है कि दोनों भाई बहन की तरह लड़ रहे हैं। कोई कह रहा है कि जब एक लड़की एक लड़के पर हाथ उठा रही है तो जेंडर इक्वलिटी की बात क्यों नहीं हो रही।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X