Delhi Metro- जूते में कोल्ड ड्रिंक डालकर घिनौनी हरकत करने लगा कपल, मतली की गोली खाकर देखें वीडियो!

delhi metro

दिल्ली मेट्रो के अब कुछ फेस ऐसे हो चुके हैं जिनको लोगों ने पहचानना शुरु कर दिया। आए दिन ऐसी घिनौनी हरकतें सामने आती रहती हैं जो कि आपको हैरान कर देगीं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आपको उल्टी आ सकती है।

अगर आप इस वीडियो को देखने जा रहे हैं तो पहली मतली होने की टेबलेट खा लीजिए। इस वायरल वीडियो में एक कपल नजर आ रहा है। इन लोगों ने जूता लिया हुआ है जिसमें वो कोल्ड ड्रिंक डालते हैं।

पहले जूते में स्ट्रॉ डालकर लड़का पीता है, इसके बाद उसी स्ट्रॉ से लड़की को कोल्ड ड्रिंक पीते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया आग की तरह फैल गया। लोगों के कमेंट्स पढ़कर आपको हंसी आने वाली है।

एक ने लिखा, ''लगता है अब दादा की पिस्तल निकलने का समय आ गया है।'' एक ने लिखा, ''सबसे अच्छा टट्टी खा लो..।'' एक ने लिखा, ''अगली बार टॉयलेट में पाइप डालके पीना।'' एक ने लिखा, ''जूते में गिलास रखके उसमें पी रहे हैं।''

एक ने लिखा, ''ये तो मेट्रो वाला चोर है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले डीएमआरसी ने अपील की थी कि मेट्रो में किसी तरह की रील ना बनाएं। हालांकि अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हो रहा है।

इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के वीडियो सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं।

कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए वीडियो...

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X