VIDEO: दिल्ली मेट्रो में खुला लड़की का ब्यूटी पार्लर, इस हालत में तैयार होती दिखी लड़की कि...

Delhi Metro Viral Video: पिछले कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो से कई अजीबोगरीब वीडियो सामने आए हैं। हालांकि अब एक बार फिर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी अजब गजब कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस बार दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें किसी प्रकार का कोई नाच-गाना या कोई अश्लीलता नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा जरूर पकड़ लेंगे। दरअसल इस वीडियो में एक लड़की भरी मेट्रो में अपने बाल स्ट्रेट करते नजर आ रही है।
भीड़ के बीच बेफिक्र लड़की
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपने बालों को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट कर रही है। मेट्रो में लोगों की भीड़ के बीच यह लड़की बेफिक्र होकर कोच के प्लग प्वाइंट में अपना स्ट्रेटनर लगाकर बाल सीधा कर रही है। वहां खड़ी दूसरी लड़की उसे बड़े ही आश्चर्य से देख रही होती है, लेकिन उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक यूजर्स ने लिखा कि बिजली बिल का बचत हो रहा है। वहीं एक और यूजर्स ने लिखा कि आज मैं धन्य हो गया। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अब हमें हिमालय के लिए निकल लेना चाहिए।
वायरल होते रहते हैं दिल्ली मेट्रो के वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियोज़ देखने को मिल चुके हैं, जिसके बाद DMRC को चेतावनी तक देनी पड़ गई। इससे पहले दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। लोगों ने इस वीडियो की जमकर आलोचना की थी।


Click it and Unblock the Notifications