..................... महिला सीट मांगने पर लड़के ने सिंदूर से भरी मांग Delhi Metro boy filled vermilion after a girl asked for a ladies seat, Video viral - Hindi Filmibeat

महिला सीट मांगने पर लड़के ने सिंदूर से भरी मांग, दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो पर नहीं होगा यकीन!

delhi metro

दिल्ली मेट्रो से फनी और डांस वीडियोज के साथ साथ अश्लील वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। इस वक्त एक फनी वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

एक शख्स को सिर्फ इसलिए मांग भरते देखा जा सकता है क्योंकि उसको महिला सीट में बैठना था। जी हां, इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स महिला सीट में बैठा हुआ है। इस बीच एक लड़की आती है और उससे सीट मांगती है।

लड़का जैसे ही ये देखता है वो तुरंत सिंदूर निकालता है और अपनी मांग भर लेता है। अब ये वीडियो सामने आकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा है, ''इन लोगों को से दिल्ली मेट्रो को मुक्ति चाहिए।'' इसके बाद लोगों के कई मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''भाई गाना कुछ और नहीं मिला मैने परिवार में पूरी आवाज में सुन लिया। एक ने लिखा, ''सही में हमें भी और सोशल मीडिया को भी इनसे मुक्ति दिला दो डायरेक्ट देश निकाला दो इनको।'' एक ने लिखा, ''अरे दीदी उसके बगल में भी एक लड़का है।''

एक ने लिखा, ''पागल है क्या ये।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इस तरह के ढेरों वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं।

कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए वीडियो...

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X