Watch- पतली कमर लेकर मेट्रो में चढ़ी लड़कियां और सेट कर दिया माहौल, लोग बोले- मेट्रो साइड में खड़ी कर दो यार

Delhi Metro Dance Video: दिल्ली मेट्रो के वीडियो जब से सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू तब से रील्स कंटेंट बनाने के लिए इसे लोगों ने अपना नया अड्डा ही बना लिया है। खुद को वायरल करने और लाइक्स और शेयर की होड़ में लड़के-लड़कियां इन दिनों दिल्ली मेट्रो में अपने डांस और कई अजीब हरकते करते वीडियो बनाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो की बात करें तो इस दौरान दो लड़कियां भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में अपनी कमर मटकाती दिखाई दे रही हैं। भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लोग मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जताई है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप दो लड़कियों को भोजपुरी सॉन्ग 'तोहार पतली कमर, तोहार तिरछी नजर' पर जोशिले मूव्स करते हुए देख सकते हैं। लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे लोगों को रील क्रिएटर्स को वहां नाचते हुए देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। आप देख सकते हैं कि कोई भी लड़कियों की ओर देखता तक नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेट्रो में सफर करने वालों को अब इन रीलबाजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में बाधा डालती हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
वायरल वीडियो पर लोग खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। एक ने अधिकारियों से अपील करते हुए लिखा है, जहां देखो वहां चालू हो जाते हैं। इन रीलबाजों के लिए अलग से मेट्रो खड़ी करवा दीजिए। वहीं, दूसरे ने चिंता जताते हुए लिखा है, दिल्ली मेट्रो में तो यह चल ही रहा है, कहीं मुंबई मेट्रो में भी चालू न हो जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'स्टेशन पर इनकी फोटोज लगाई जाएं, तब सुधरेंगे।'


Click it and Unblock the Notifications